Home डेली न्यूज़ चोरी के संदेह में महिला के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

चोरी के संदेह में महिला के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

121
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत छत्रसाल चौराहे पर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बने यात्री प्रतीक्षालय में एक महिला के साथ युवक द्वारा लाठी-डंडे और जूते-चप्पल से मारपीट की गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि चोरी के संदेह में महिला के साथ मारपीट की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्रसाल चौराहे पर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बने यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक बैठा था, तभी उसकी जेब से 200 रुपए और मोबाइल चोरी हो गया, जिसके बाद युवक ने पास में घूम रही महिला को चोरी के संदेह में पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने 200 रुपए चुराने की बात स्वीकार की लेकिन महिला का कहना था कि मोबाइल उसके पास नहीं है। इसके बाद गुस्से में आकर युवक ने महिला को पीटना शुरु कर दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पीडि़त महिला का कहना है कि मोबाइल उसके पास नहीं है। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि अभी तक मारपीट की शिकायत किसी ने भी थाने में दर्ज नहीं कराई है, शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here