Home डेली न्यूज़ यातायात पुलिस ने ओवर हाइट बस सहित 15 अतिरिक्त सवारी वाले व्यावसायिक...

यातायात पुलिस ने ओवर हाइट बस सहित 15 अतिरिक्त सवारी वाले व्यावसायिक वाहनों पर की कार्यवाही

67
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने सभी थाना प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं में कमी हेतु दुर्घटना को अंजाम देने वाले प्रतिबंधित सवारी वाले भार वाहक एवं ट्रैक्टर के साथ-साथ अतिरिक्त सवारी वाले ऑटो, रिक्शा एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।
इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही जारी है। थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में थाना यातायात पुलिस द्वारा स्टंट बाज, नशा कर वाहन चलाने वालों, इसके साथ ही प्रतिबंधित सवारी वाले लोडर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली तथा अतिरिक्त सवारी वाले ऑटो, रिक्शा वाहनों पर भी कार्यवाही की जा रही है।
बस स्टैंड के पास में पेट्रोल पंप किराए पर एक बस जिसमें बॉडी के ऊपर सामान लोड किया जा रहा था, सूचना प्राप्त होते ही बस का पता लगाकर चालानी कार्यवाही की गई। 24 घंटे के अंदर यातायात पुलिस ने ओवर हाइट बस सहित 15 ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 7600 रुपये समन शुल्क शासकीय कोष में जमा किए गए।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here