
24 में तक चलेगा अष्टोत्तरशत महा रुद्राभिषेक
छतरपुर। शहर के हनुमान टोरिया के पीछे पठापुर रोड में स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास भार्गव मुनीश जी महाराज के मुखारविंद से लोग श्री राम कथा रसपान कर रहे हैं। बुधवार को कथा व्यास ने भगवान श्री राम एवं माता जानकी के विवाह की कथा श्रवण कराई। इस अवसर पर धूमधाम से विवाह का कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।
जानकारी के मुताबिक जानकी नवमी 16 मई से श्री राम हर्षण राम जानकी मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा का प्रारंभ हुआ था। 16 में से 24 में तक श्री राम कथा एवं अष्टोत्तरशत महा रुद्राभिषेक आयोजित हो रहा है। सुबह 7 से 11 तक रुद्राभिषेक आयोजित हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं । वहीं शाम 6 बजे से 9 बजे तक श्री राम कथा आयोजित होती है। बुधवार को कथा क्रम में कथा व्यास आचार्य भार्गव मुनीश जी महाराज ने भगवान राम और माता सीता के विवाह की कथा का रसपान कराया। इस अवसर पर सजीव झांकी सजाई गई और विवाह के प्रसंग के साथ सजीव चित्रण हुआ।
नवजागृति सेवा संस्थान की ओर से अवध बिहारी पांडे, वेद प्रकाश के अलावा प्रिंस साहू, मुकेश मिश्रा, तुषार कांत उपाध्याय सहित अन्य धर्म प्रेमी विशेष रूप से योगदान दे रहे हैं।








