Home डेली न्यूज़ अवैध कट्टा सहित पकड़े युवक को पुलिस ने भेजा जेल

अवैध कट्टा सहित पकड़े युवक को पुलिस ने भेजा जेल

48
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर गुरूवार को पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रकाश बम्हौरी पुलिस को ग्राम चंदवारा में युवक के अवैध हथियार बंदूक लेकर दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव पुलिस टीम के साथ संबंधित स्थान ग्राम चंदवारा पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। संदेही के पास से 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राजकुमार प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चंदवारा थाना प्रकाश बमोरी जिला छतरपुर का होना बताया।  आरोपी का यह कृत्य आयुध अधिनियम के तहत दंडनीय होने से 315 बोर देसी कट्टा एवं 1 जिंदा कारतूस जप्त कर थाना प्रकाश बम्हौरी में अभियुक्त के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here