Home डेली न्यूज़ रास्ता रोककर भांजों ने मामा के ऊपर किया हमला

रास्ता रोककर भांजों ने मामा के ऊपर किया हमला

30
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस पर लगे अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप

छतरपुर। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के भांजों ने अपने कुछ साथियों के साथ रास्ता रोककर उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ है। घायल का आरोप है कि लवकुशनगर पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है और उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।यह है मामला लवकुशनगर निवासी पीडि़त महेंद्र ठाकुर ने बताया कि गत 13 फरवरी को वह अपनी कार से एक बारात लेकर बारीगढ़ गया था। वैवाहिक समारोह में उसके भांजे सिंकू सिंह से उसकी कहा-सुनी हुई थी लेकिन बारातियों ने किसी तरह दोनों को शांत करा दिया था। इसके बाद सिंकू सिंह ने अपने भाई मिंकू सिंह को फोन लगाकर कुछ लोगों को एकत्रित कर लिया। रात करीब ढाई बजे जब महेन्द्र अपनी कार में बारातियों को लेकर वापिस लवकुशनगर की ओर आ रहा था तभी रास्ते में सिंकू सिंह और मिंकू सिंह ने सुरेश गुप्ता की कार से अपने कुछ साथियों के साथ उसका रास्ता रोककर महेन्द्र के ऊपर लोहे की रॉड, हॉकी तथा डंडों से हमला कर दिया। उक्त लोगों ने न केवल महेन्द्र के साथ मारपीट की बल्कि उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति योगेन्द्र भी घायल हो गया था। हमला करने के बाद जब आरोपी महेन्द्र के पैसे छीनकर भाग गए तब महेन्द्र ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महेन्द्र और योगेन्द्र को अस्पताल ले गई जहां दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और इसके बाद दोनों घायल लवकुशगनर थाने पहुंचे। महेन्द्र का आरोप है कि लवकुशनगर पुलिस ने ठीक ढंग से एफआईआर नहीं लिखी है और पुलिस आरोपियों को संरक्षण देते हुए उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here