Home डेली न्यूज़ राईपुरा घाटी में पलटा ट्रैक्टर, तीन की मौत दर्जनों घायल

राईपुरा घाटी में पलटा ट्रैक्टर, तीन की मौत दर्जनों घायल

32
0
Jeevan Ayurveda

4 घायल झांसी रेफर, सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
छतरपुर। दुर्घटनाओं के लिए मशहूर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र की राईपुरा घाटी में रविवार की शाम एक बार फिर भीषण दुर्घटना हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है जबकि लगभग तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 4 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है। वहीं इस दु:खद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों और घायलों को राहत राशि देने का ऐलान किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पड़ोसी जिले पन्ना के ग्राम गनियारी और निवारी के ग्रामीण एक ट्रैक्टर में सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे, इसी दौरान किशनगढ़ थाना क्षेत्र की राईपुरा घाटी में कर्री तिराहा के समीप ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार में एक दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच चालक का संतुलन बिगड़ा गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल किशनगढ़ पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने घायलों को बाहर निकालकर बिजावर अस्पताल पहुंचाया। बिजावर अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दो घायलों ने बिजावर के अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जबकि एक अन्य घायल की बाद में जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिला अस्पताल में आरएमओ अभय सिंह ने 8 डॉक्टरों की टीम के साथ घायलों का इलाज किया तथा 4 घायलों को गंभीर हालत के चलते झांसी रेफर किया। शेष घायलों का बिजावर और जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
तीन की मौत, दर्जनों घायल। इस दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम अंशुल पटेल उम्र 15 वर्ष, श्यामलाल पटेल उम्र 60 वर्ष और गौरीशंकर पटेल उम्र 54 वर्ष बताए गए हैं। इसके अलावा जो लोग घायल हुए हैं उनमें अनीता पत्नी सियाराम पटेल उम्र 35 वर्ष, भगवती पत्नी राजकरण पटेल उम्र 45 वर्ष, आरती पटेल उम्र 21 वर्ष, गुलाब बाई यादव उम्र 60 वर्ष, शिवानी पुत्री सुरेन्द्र यादव उम्र 8 वर्ष, बिहारी पटेल उम्र 60 वर्ष, अवधलाल उम्र 50 वर्ष, राजकिशोर पटेल उम्र 42 वर्ष, कल्लूबाई पटेल उम्र 65 वर्ष, मर्री पटेल उम्र 55 वर्ष, क्रांति पटेल उम्र 22 वर्ष, पुष्पेन्द्र पटेल उम्र 25 वर्ष सहित 22 अन्य लोग शामिल हैं। सीएम ने जताया शोक, राहत देने का ऐलान
उक्त भीषण दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहन शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह बज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here