Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में सिंधी समाज की महिलाओं ने दी जल सेवा

टीकमगढ़ में सिंधी समाज की महिलाओं ने दी जल सेवा

32
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़ । मानवीय संवेदना समिति द्वारा बस स्टेंड पर संचालित निःशुल्क प्याऊ पर आनन्द पुर आश्रम की धर्मगुरु बाई जी और उनकी अनेक शिष्याओं ने आकर जल सेवा दी। इस अवसर पर उन्होंने राहगीरों को पानी पिलाया। बताया गया है कि उनका समिति सदस्यों ने स्वागत किया। श्री मनीराम कठैल सचिव ने कहा कि बाई जी का आना समिति के लिये सौभाग्य का विषय है। उनकी उपस्थित में समिति के पदाधिकारियों को असीमित आनन्द की अनुभूति हुई और प्रोत्साहन मिला। उन्होने स्वयं अनेक यात्रियों को शीतल जल पिलाया। यात्री भी उन्हें देखकर प्रसन्नता का अनुभव करते हुए देखे गये । इस अवसर पर धर्मगुरू बाईजी ने कहा कि समिति के सदस्यों का यह कार्य सराहनीय है। यात्रियों को पानी पिलाना पुनीत कार्य है। उन्होंने सम्बोधित करते हुए सभी को अपना आशीर्वाद दिया। बाई जी ने कहा कि जलदान करना बहुत ही लाभदायक होता है। जल दान करने से कई जन्मों के पाप कट जाते हैं। पुरुषोत्त‌म माह में जल अति उत्तम माना गया है, उन्हाने कहा कि आज हमें जिस आंनद की अनुभूति हो रही है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। समिति की ओर से समिति के सचिव मनीराम कठेल, रमेश खरे, स्वतंत्र जैन, वीरेन्द्र चन्सोरिया, इरफान अहमद , कल्लू विश्वकर्मा ने बाईजी का नारियल, फूलमाला व गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर वाई जी की के साथ आई उनकी शिष्याओं ने जल सेवा दी । इस अवसर पर मंजू मीरचंदानी, मीना सहित अन्य महिलाओं ने शामिल होकर जल सेवा दी। सिंधी समाज की महिलाओं ने दी जल सेवा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here