Home डेली न्यूज़ बिजली विभाग के ओआईसी पर अभद्रता का आरोप, बुजुर्ग महिला ने एसपी...

बिजली विभाग के ओआईसी पर अभद्रता का आरोप, बुजुर्ग महिला ने एसपी से की शिकायत

63
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम खडग़ाँव की एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने ईशानगर बिजली विभाग में पदस्थ ओआईसी अमित भूषण सिंह चौहान पर गंभीर दुव्र्यवहार, गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीडि़ता हरबाई यादव पत्नी धूराम यादव ने जनसुनवाई में एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व पीडि़ता के पुत्र राममिलन यादव की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, जिसकी कागजी कार्रवाई मातगुवां थाने में दर्ज है। इसी मामले के सिलसिले में 2 जून 2026 को बिजली विभाग के कर्मचारी का पीडि़ता के पास फोन आया और उन्हें जरूरी दस्तावेज लेकर कार्यालय बुलाया गया। जब बुजुर्ग महिला 3 जून 2026 को ईशानगर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंची, तो वहां मौजूद ओआईसी अमित भूषण सिंह चौहान ने उनके दस्तावेज लेने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि अधिकारी ने बुजुर्ग महिला के साथ अत्यंत अमर्यादित व अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जबरन ऑफिस से बाहर निकाल दिया। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि अधिकारी ने उनके मृत बेटे को लेकर अत्यंत असंवेदनशील और आपत्तिजनक टिप्पणी की तथा शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी। इस घटना से आहत और डरी हुई बुजुर्ग महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here