Home डेली न्यूज़ परीक्षा फॉर्म पोर्टल बंद होने पर एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन

परीक्षा फॉर्म पोर्टल बंद होने पर एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की वेबसाइट बंद होने से नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलगुरु का पुतला दहन करने का प्रयास किया।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता विश्वविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा फॉर्म भरने की वेबसाइट अचानक बंद कर दिए जाने से हजारों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं, जिससे उनका भविष्य संकट में पड़ गया है।कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल वेबसाइट पुन: शुरू करने तथा सभी विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का अतिरिक्त अवसर देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जब एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलगुरु का पुतला जलाने पहुंचे तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा वाटर कैनन का उपयोग किया गया। इससे कुछ देर के लिए परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here