Home डेली न्यूज़ भड़ार नदी के घाटों सहित मुक्ति धाम की हुई सफाई, समाज सेवियों...

भड़ार नदी के घाटों सहित मुक्ति धाम की हुई सफाई, समाज सेवियों ने किया श्रमदान

7
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। शासन द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर पालिका सीएमओ आर एस अवस्थी द्वारा श्रमदान कार्यक्रम भडार नदी एवं मुक्तिधाम परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष अनूप तिवारी द्वारा नगर के गणमान्य नागरिको एवं राष्ट्रीय चेतना विकास मंच के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एसडीएम केएल अहिरवार, अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी अमित तिवारी, विषिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ एलएन रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ भड़ार नदी घाट की सीढिय़ों से कचरा एकत्रित कर ट्रॉली में डालकर किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर पूर्व सीएमओ डीडी तिवारी, समाजसेवी प्रबल भटट, कर्मयोगी संतोष गंगेले ने नदी किनारे से गाजर घास उखाड़कर तथा पॉलीथिन कचरा उठाकर श्रमदान कार्यक्रम को गति दी। इस अवसर पर उपयंत्री धीरेन्द्र सिंह तोमर, मनोज चतुर्वेदी, संतोष तिवारी, सुनील यादव, अखण्ड प्रताप राय, बिहारी कुषवाहा, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, पारस प्रभात, अजय शुक्ला, हेमंत रिछारिया, आकाश, मंगल सिंह, करन पाल, दंगल, अशोक रैकवार, कपिल कुशवाहा एवं सफाई कर्मियो आदि ने मुक्ति धाम की सफाई में योगदान दिया। इस अवसर पर दो ट्रॉली कचरा एकत्रित कर कचरा प्रस्संकरण केन्द्र भेजा गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here