Home डेली न्यूज़ ज्येष्ठ मानस में जल दान सबसे बड़ा दान: रामरतन दास महाराज

ज्येष्ठ मानस में जल दान सबसे बड़ा दान: रामरतन दास महाराज

7
0
Jeevan Ayurveda


जानकारी के मुताबिक एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रयागराज के अरेल स्थित फलाहारी आश्रम पीठाधीश पूज्य रामरतन दास महाराज, उड़ीसा भुवनेश्वर के रामनारायण दास महाराज एवं श्रंगवेरपुर के जय रामदास महाराज हिंदू समिति के राम नाम बैंक में पधारे। इस समय हिंदू उत्सव समिति का पशु पक्षी पेयजल अभियान चल रहा है इस अभियान में संतों की सन्निधि प्राप्त हुई। पवन संतो के पूजन के पश्चात विभिन्न स्थानों पर पानी की टंकियां रखवाई गईं तथा पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर सकोरे (मिट्टी के पात्र) टांगे गए, ताकि पशु पक्षियों को आसानी से जल उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने संतों का स्वागत किया। संतों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को भी इससे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। संतों ने अपने संदेश में कहा कि जल ही जीवन है और ज्येष्ठ मास में जलदान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक जल सेवा करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here