Home डेली न्यूज़ छतरपुर में आसमान से गिर रही आग, तापमान 42 डिग्री पारलू की...

छतरपुर में आसमान से गिर रही आग, तापमान 42 डिग्री पारलू की तेज हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया, राहगीर बे हाल

5
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुंदेलखंड की धरती इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आसमान से आग बरस रही है। तेज लू चलने के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं और दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है।सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जो लोग मजबूरी में बाहर निकल रहे हैं, वे भी तेज धूप और लू से बेहाल नजर आ रहे हैं। राहगीर मूलचंद पटेल ने बताया, बहुत तेज लू चल रही है। लोगों को घर से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। दिन भर घूमना पड़ता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पी रहे हैं और सुरक्षा के लिए तौलिया लेकर घर से निकल रहे हैं।शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ पहले से काफी कम दिख रही है। लोग सुबह-सुबह या शाम को ही जरूरी काम निपटाने की कोशिश कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here