छतरपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक सड़क हादसा बमीठा थाना क्षेत्र के खरोई गांव में हुआ।खरोई निवासी सुरेंद्र रैकवार 29 वर्ष अपने 10 वर्षीय बेटे बृजेश के साथ मोटरसाइकिल पर खेत जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों को बमीठा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बनी रहने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज करने का काम शुरू कर दिया है।










