Home डेली न्यूज़ शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, संकरी गली के कारण फायर...

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, संकरी गली के कारण फायर ब्रिगेड को हुई परेशानी

13
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गोवर्धन टॉकीज के पास शॉर्ट सर्किट के कारण अब्दुल की उजाल एवं छिलाई पॉलिश की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। आग तेजी से फैलने लगी तो स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गली अत्यंत संकरी होने के कारण वाहन घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर ही खड़ा करना पड़ा। इससे आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी और मौके पर मौजूद लोगों की त्वरित सूझबूझ से फायर सिलेंडर का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया गया। समय पर आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here