Home डेली न्यूज़ खेत पर मकान निर्माण रोकने पर भड़का विवाद

खेत पर मकान निर्माण रोकने पर भड़का विवाद

14
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर जिले के सरवई थाना क्षेत्र के ग्राम बिजासीन में जमीन विवाद को लेकर देर रात हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, गोविंद मिश्रा सहित अन्य लोग श्रवण मिश्रा की खेत की जमीन पर जबरन मकान निर्माण का काम कर रहे थे। इस जमीन को लेकर श्रवण मिश्रा द्वारा पहले से प्रशासनिक स्टे लिया गया था, बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी था।जब श्रवण मिश्रा 37 वर्ष और उमाकांत मिश्रा 50 वर्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि गोविंद मिश्रा, मोहन मिश्रा, कृष्णा शुक्ला, भोले शुक्ला, जितेंद्र पांडेय, रामलखन मिश्रा, अवधेश मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा और प्रीतम मिश्रा सहित करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सरवई थाना पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ क्चहृस् की विभिन्न धाराओं 191(1), 191(3), 190, 296(ड्ड), 115(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here