Home डेली न्यूज़ ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा युवक के दोनों पैर एक...

ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा युवक के दोनों पैर एक हाथ कटे

14
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात ट्रेन पर चढ़ते समय एक युवक का संतुलन बिगड़ गया. संतुलन बिगडऩे से युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया. इससे उसके दोनों पैर एक हाथ कट गए. जिसके बाद ट्रेन को हादसे के बाद खड़ा किया गया । काफी देर घायल अवस्था मे युवक रेलवे लाइन पर पड़ा रहा। सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस की मदद ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। 28 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो पाई हैं।जानकारी अनुसार सोमवार रात 9.30 बजे दिल्ली से जबलपुर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस हरपालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी. बताया गया कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही 28 वर्षीय अज्ञात युवक चलती ट्रेन में चढऩे का प्रयास किया. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया. पलक झपकते ही उसके दोनों पैर एक हाथ कट गए. ये हादसा महोबा की ओर प्लेटफार्म पर स्टेशन अधीक्षक के आफिस से कुछ कदमों की दूरी पर हुआ।युवक गम्भीर रूप घायल होकर काफी देर रेलवे लाइन पर तफड़ता रहा इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर 112 एफआरवी 108 एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल युवक को बाहर निकालार अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।हरपालपुर थाना टीआई संजय राय ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे के लगभग दिल्ली से जबलपुर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस के स्टेशन प्लेटफार्म एक पर दो मिनिट बाद ट्रेन छूटने के दौरान 28 वर्षीय अज्ञात युवक ने चढऩे के प्रयास में असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया. कुछ ही सेकंड में युवक के दोनों पैर एक कट गए. सूचना के बाद युवक को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.घायल युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here