बड़ामलहरा। मुस्लिम समुदाय पवित्र माह रमजान में तीस दिनों के रोजा और कुरान शरीफ कि तिलावत के बाद ईद-उल-फितर के अवसर पर नगर की ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नमाज अदा की। इस अवसर पर हाफिज नमाज सिद्दीकी के द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। वही थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला, पुलिस बल एवं राजस्व का अमला मौके पर तैनात रहा। इस मौक़े पर हाफिज़़ अब्दुल गफ्फार खान, शेख रफीक मौलवी, हाजी मुकीम खान मुजीब खान, कमेटी सदर मेहबूब खान,कदीर खान,शफ़ीक बेग,इरफ़ान खान, रजा मुराद, गौस अहमद के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।









