Home डेली न्यूज़ पार्षद सहित कई लोगों पर पिता की हत्या का आरोप, महिला ने...

पार्षद सहित कई लोगों पर पिता की हत्या का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक महिला ने अपने पिता की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए वार्ड पार्षद सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को पीडि़ता समा खातून निवासी सौरा रोड, गौतम नगर मढिय़ा के पास ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की।पीडि़ता ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसके पिता स्वर्गीय पप्पू फकीर की साजिश के तहत हत्या की गई है। महिला का आरोप है कि आरोपी रफीक नट, नगीना नट, महेश अहिरवार, दिनेश अहिरवार, वार्ड पार्षद गोविंद तिवारी और रमेश खटीक पहले से ही मारपीट व छेडख़ानी जैसे मामलों में संलिप्त रहे हैं और लंबे समय से उनके परिवार को परेशान कर रहे थे।महिला के अनुसार 2 अप्रैल 2025 को आरोपियों ने उसके पिता को जरीना खातून के घर बुलाया, जहां पहले उनके साथ मारपीट की गई और बाद में जहरीला पदार्थ खिलाकर या इंजेक्शन लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि आरोपी रफीक नट ने शराब के नशे में स्वयं इस घटना को स्वीकार करते हुए उसे भी जान से मारने की धमकी दी है।पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मुख्य आरोपी रफीक नट को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जाए, ताकि उसके पिता को न्याय मिल सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here