Home डेली न्यूज़ खेत पर काम करते समय युवक ने महिला से की अभद्रता

खेत पर काम करते समय युवक ने महिला से की अभद्रता

83
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खिरी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ और बेरहमी से मारपीट की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय केवल एनसीआर थमाकर पल्ला झाड़ लिया।
पीड़िता ने आवेदन में बताया कि गत 26 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का बाबू कुशवाहा वहां जेसीबी मशीन लेकर पहुँचा और अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया और साक्ष्य के तौर पर मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा, तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की, विरोध करने पर डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे महिला के सिर, आँख, जांघ और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए उसके पुत्र कल्याण के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने एसपी को बताया कि घटना के तुरंत बाद वह शिकायत लेकर गढ़ीमलहरा थाने पहुँची थी, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज करने के बजाय साधारण एनसीआर काटकर उसे वापस भेज दिया। महिला का कहना है कि पुलिस की इस लापरवाही के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहा है और उसे लगातार डरा-धमका रहा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here