Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर

87
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में एक बार फिर सड़क हादसे ने दहशत फैला दी है। जटाशंकर होटल के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को गंभीर चोटें आईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद कार चालक ने मौके से फरार होने में कोई समय गंवाया नहीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल ई-रिक्शा चालक को सहारा दिया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना में शामिल कार का क्रमांक एमपी 16 सी बी 4207 बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here