Home डेली न्यूज़ कन्या महाविद्यालय में धांधली के विरोध में प्रदर्शन

कन्या महाविद्यालय में धांधली के विरोध में प्रदर्शन

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर कन्या महाविद्यालय में चल रही अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ मिलकर प्राचार्य एच.डी. अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक कमीशन लेने संबंधित प्राचार्य का कथित ऑडियो वायरल होने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच झड़प हो गई। छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में परीक्षा, प्रवेश और अन्य मामलों में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं तथा प्राचार्य द्वारा कमीशन लेकर फैसले लिए जा रहे हैं। वायरल ऑडियो में प्राचार्य के कथित तौर पर पैसे लेने की बात सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और गरमा दिया है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है और ऐसी धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि प्राचार्य के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो, जांच समिति गठित की जाए और दोषियों को सजा दी जाए। झड़प के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। घटना के बाद महाविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here