छतरपुर। आगामी 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत द्वारा किए जाने के मद्देनजर बुंदेलखंड क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्रीडा भारती महाकौशल प्रांत छतरपुर ने शहर के खेलप्रेमी एवं बुंदेलखंड मोटर ट्रांसपोर्ट के संचालक हर्षवर्धन अग्रवाल को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।यह निर्णय 26 जनवरी 2026 को बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी संगठन मंत्री कौशलेंद्र पटेल की मौजूदगी में क्रीडा भारती प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला छतरपुर विभाग संयोजक डॉ. अरविंद महलोनिया ने हर्षवर्धन अनुपम अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के दौरान कौशलेंद्र पटेल ने कोच नकुल कुशवाहा द्वारा संचालित हॉकी क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन किया। उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में सुरेश निगम, धीरज चौबे (कोषाध्यक्ष), पुष्पेंद्र अरजरिया, राजेंद्र रजक, अभिनय दुबे, प्रकाश चौरसिया, सौरभ कुशवाहा, डॉ. सौरभ मिश्रा, प्रघुम्न सिंह यादव, नकुल कुशवाहा, भारती राजपूत (मातृ शक्ति प्रमुख) सहित अन्य सदस्यगण शामिल रहे।क्रीडा भारती जिला छतरपुर द्वारा बुंदेलखंड की खेल प्रतिभाओं को निखारने हेतु विभिन्न स्थानों पर क्रीड़ा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ग्राम बसारी में कोच देवेंद्र राठौर द्वारा कबड्डी एवं खो-खो केंद्र, नंबर वन स्कूल में कोच मानसिंह द्वारा बेसबॉल एवं सॉफ्टबॉल प्रशिक्षण, नारायणपुर ग्राम में कोच सुरेश निगम द्वारा मलखंब प्रशिक्षण, स्टेडियम में सौरभ कुशवाहा द्वारा योग एवं मलखंब, स्टेडियम में प्रकाश चौरसिया द्वारा फुटबॉल, बिजावर में रज्जन पांडे द्वारा वॉलीबॉल, लवकुश नगर में अनिल शुक्ला द्वारा क्रिकेट, नौगांव में भोले रजक द्वारा बास्केटबॉल, बक्सवाहा में देवी सिंह राजपूत द्वारा कबड्डी एवं फुटबॉल शामिल है। इन केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षवर्धन अनुपम अग्रवाल को अध्यक्ष पद सौंपे जाने पर डॉ. अरविंद महलोनिया, जिले के समस्त स्वयंसेवक, कार्यकर्ता, व्यवसायी बंधु एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।










