Home डेली न्यूज़ पटवारी के भ्रष्टाचार और छेड़खानी के विरुद्ध शिकायत

पटवारी के भ्रष्टाचार और छेड़खानी के विरुद्ध शिकायत

103
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर जिले की गौरिहार तहसील अंतर्गत ग्राम खेरा के एक पीड़ित परिवार ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में जहाँ एक ओर हल्का पटवारी पर अपने ही गृह ग्राम में पदस्थ रहकर शासकीय अभिलेखों में हेराफेरी और भारी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे हैं, वहीं दूसरी ओर दबंगों द्वारा परिवार की महिला के साथ अभद्रता करने और राजीनामा न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने का गंभीर मामला भी सामने आया है।
खेरा निवासी संतोष सिंह ने बताया कि पटवारी रामऔतार वर्मा, जो मूल रूप से इसी क्षेत्र का निवासी है, शासन के नियमों के विरुद्ध अपने निज निवास ग्राम में पदस्थ है। आरोप है कि पटवारी द्वारा नामांतरण, बंटवारा और रिकॉर्ड सुधार के बदले अवैध रूप से रुपयों की मांग की जा रही है। एक विशिष्ट मामले में बैंक में बंधक भूमि (खसरा नंबर 398/1) को आर्थिक लाभ लेकर गलत तरीके से क्रेता के पक्ष में नामांतरित करने का भी आरोप लगाया गया है। इसी विवाद के बीच परिवार की महिला के साथ दबंग युवक द्वारा छेड़खानी की गई, जिसकी शिकायत करने पर अब आरोपी पक्ष द्वारा राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कलेक्टर से मांग की है कि पटवारी का स्थानांतरण अन्य तहसील में किया जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here