छतरपुर । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हनुमान टौरिया मंदिर परिसर में भव्य पतंग प्रतियोगिता एवं अखंड रामायण पाठ के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बच्चों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समिति के द्वारा बच्चों को निःशुल्क पतंगों का वितरण भी किया गया, रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान उल्लास और उमंग से भर गया। जहां एक ओर श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, वहीं दूसरी ओर बच्चो और युवाओं ने पतंगबाजी में अपना हुनर दिखाया ।
समिति के गिरजा पाटकर ने बताया कि पतंगबाजी प्रतियोगिता में सर्वाधिक पतंग काटने वाले प्रतिभागियों को केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार जी द्वारा प्रथम पुरुष्कार यश कुशवाहा, द्वितीय पुरुष्कार रोशन रैकवार एवं तृतीय पुरुष्कार योगेश कुशवाहा को प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भाजपा प्रदेशमंत्री श्रीमती अर्चना सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हरिप्रकाश अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष कमलेश बरसैयां, पप्पू माली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं तथा पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा इस पर्व पर तिल का अत्यधिक महत्व है, तिल के लड्डू लोगो के जीवन में मिठास घोलते हैं, यह पर्व जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देता है, ऐसे आयोजन समाज में पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करते है। इस अवसर पर हनुमान टौरिया सेवा समिति से लालजी पाटकर, दीपक सक्सेना, गणेश नामदेव, मंजू अग्रवाल, नरेंद्र चौरसिया, पप्पू नामदेव, राजेंद्र खरे, प्रदीप दुबे, धीरज असाटी, मिश्री लाल नामदेव, टिन्नी चड्ढा, मनीष वर्मा, देवेंद्र रैकवार, मनीष साहू, मनोज सोनी, सोनू गुप्ता, लखन सोनी, राजू रेकवार, प्रकाश जैन, राजेंद्र पिपरसनिया, डब्बू अग्रवाल, मनीष गुप्ता, भोले, प्रमोद गुप्ता, नीलू पिपरसानिया, दीपू गुप्ता, गोलु, रवि गुप्ता, राहुल समारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









