Home डेली न्यूज़ राजश्री पान मसाला व्यापारी के घर जीएसटी का छापा, गोदाम व दुकानें...

राजश्री पान मसाला व्यापारी के घर जीएसटी का छापा, गोदाम व दुकानें सील

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के नरसिंहगढ़ पुरवा क्षेत्र में जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजश्री गुटखा-पान मसाला के थोक व्यापारी कृष्णा अग्रवाल के आवास पर छापा मारा। सतना से पहुंची छह सदस्यीय जीएसटी टीम ने यह कार्रवाई की।कार्रवाई की पुष्टि सतना के असिस्टेंट कमिश्नर नवीन दुबे ने की। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान खरीद-बिक्री से संबंधित बिलों और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। व्यापारी से जुड़े विभिन्न गोदामों तथा दुकानों को फिलहाल सील कर दिया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने के कारण सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को सील किया गया है। इनकी विस्तृत जांच बाद में की जाएगी। यह कार्रवाई पान मसाला कारोबार में संभावित अनियमितताओं के मद्देनजर की गई है। विभाग द्वारा आगे की जांच पूरी होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here