Home डेली न्यूज़ श्री सत्य सांई बाबा की जन्म शताब्दी पर रथ यात्रा का नौगांव...

श्री सत्य सांई बाबा की जन्म शताब्दी पर रथ यात्रा का नौगांव में आगमन कल

148
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। भगवान श्री सत्य साई बाबा के पावन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्रद्धा भक्ति और प्रेम का संदेश लेकर भगवान के दिव्य पादुका चरण चिन्ह प्रेम वाहनी रथ का नगर नौगांव में मंगलमय आगमन सोमवार को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक अवसर पर समस्त धर्मप्रेमी बंधु भगिनी एवं माताओं से रथ यात्रा में सहभागिता कर भगवान बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। इस पावन आयोजन को लेकर श्री सत्य सांई बाबा धर्मप्रेमियों द्वारा नगर में घर घर संपर्क कर श्रद्धालुओं को रथ यात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोग इस दिव्य क्षण के साक्षी बन सकें। यह दिव्य रथ यात्रा सोमवार को दोपहर 2 बजे श्री गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सायं 4 बजे देवी मंदिर बड़ी माता में सम्पन्न होगी। रथ यात्रा श्री गणेश मंदिर से शुरू होगी जो पीपल चौराहा, कल्याण दास चौराहा, गिरधर लाल मंदिर, गुलाम मुहम्मद तिराहा, मन्नी भैया चौराहा, रामा एण्ड कम्पनी चौराहा, अंजुल सक्सेना मार्ग, देवी गढ़ी, देवी मंदिर बड़ी माता में समापन किया जाएगा। रथ यात्रा के समापन पर महा मंगल आरती का आयोजन किया जाएगा जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथ यात्रा का स्वागत पूजन एवं दर्शन कर भगवान श्री सत्य साई बाबा की कृपा शांति एवं सद्भाव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here