छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर इनाम की उद्घोषणा की जा रही है। फरार इनामी वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जा रहा है।थाना ओरछा रोड के चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार का इनाम थाना सिविल लाइन अंतर्गत 29 चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चार-चार हजार रुपए, थाना कोतवाली अंतर्गत 4 चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चार-चार हजार रुपए, थाना राजनगर अंतर्गत हत्या के प्रकरण के आरोपी सुनील पटेल ग्राम खजवा की गिरफ्तारी हेतु 8 हजार रूपए, थाना कोतवाली अंतर्गत छेड़छाड़ के आरोपी लखन आदिवासी निवासी ठर्रिपुरवा की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार, थाना नौगांव अंतर्गत एनडीपीएस प्रकरण के आरोपी रविंद्र यादव निवासी ग्राम पचेर थाना खरगापुर जिला टीकमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार, थाना बड़ा मलहरा अंतर्गत शासकीय कार्य में बाधा प्रकरण के आरोपी आशुतोष पाठक निवासी बड़ा मलहरा की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार, थाना गौरिहार के दो एवं थाना गुलगंज के एक अपहरण के प्रकरण में पांच-पांच हज़ार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई है।इन इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तारअभी हाल में थाना कोतवाली अंतर्गत हत्या के प्रयास प्रकरण के दस हजार के इनामी आरोपी मनीष चखना, चंदू, हल्के, भज्जू, पप्पू उर्फ हरदास एवं उसकी पत्नी की गिरफ्तारी की गई है। पुलाव उर्फ चिंकुल उर्फ जयप्रकाश कुशवाहा एवं चतुर उर्फ बुद्धू कुशवाहा निवासी पठापुर रोड की तलाश की जा रही है। थाना गौरिहार अंतर्गत हत्या के प्रकरण में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी रजनीश पटेल निवासी गौरिहार एवं सुनील चौरसिया निवासी महाराजपुर, थाना लवकुश नगर अंतर्गत धोखाधड़ी के प्रकरण के फरार पांच हजार के इनामी आरोपी राजा भैया केवट एवं अन्य निवासी पंचम नगर थाना चंदला, थाना सरवई अंतर्गत दुष्कर्म के प्रकरण के 10 हजार के इनामी आरोपी रवि भुर्जी निवासी नांद एवं धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार 6 हजार के इनामी आरोपी सीताराम पटेल निवासी ग्राम जुडगुडु थाना बंसिया को गिरफ्तार किया गया है।










