Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, पांच लोग बाल-बाल बचे

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, पांच लोग बाल-बाल बचे

97
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के निवरिया गांव के पास बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी के भी गंभीर चोट नहीं आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज थी। स्थानीय लोगों की माने तो कार चालक एवं कुछ लोग शराब में धुत्त थे। जिस वजह से बोलेरो कार का मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और कार पलटती हुई खाई में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार से लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। कार में गिरीश रिछारिया, सुशील दुबे सहित कुल पांच लोग सवार थे। जिन्हें जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया। उक्त सभी ईशानगर गांव निवासी हैं। सभी लोग छतरपुर से अपने गांव ईशानगर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पाकर डॉयल 112 थाना ईशानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here