Home डेली न्यूज़ बुजुर्ग महिला सहित परिवार से दोबारा मारपीट, लूटपाट व जान से मारने...

बुजुर्ग महिला सहित परिवार से दोबारा मारपीट, लूटपाट व जान से मारने की धमकी, पीडि़त पक्ष फिर पहुंचा एसपी ऑफिस

50
0
Jeevan Ayurveda

ट: इस समाचार के साथ फोटो 07 लगाएं।छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डहर्रा में 65 वर्षीय वृद्ध महिला मुलिया पटेल के साथ लगातार मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकियों का मामला गंभीर होता जा रहा है। पीडि़त महिला ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी श्रीपत पटेल, रामकिशोर पटेल, भूमादीन पटेल और शीला पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था।लेकिन एफआईआर दर्ज होने के अगले ही दिन घटना ने नया मोड़ ले लिया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब वृद्ध महिला घर पर अकेली थी, तभी आरोपियों ने दोबारा घर में घुसकर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे पैतृक घर छोड़कर चले जाने की धमकी देते हुए बोले यहां मत रहो, नहीं तो जिंदा मार देंगे। एसपी ऑफिस में महिला किनारे घायल अवस्था मे पड़ी हुई है परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।पीडि़ता रिपोर्ट दर्ज कराने राजनगर थाना जा रही थी, उसके पास मूँगफली विक्रय के 28,000 रुपये भी थे। रास्ते में आरोपियों के साथ अन्य तीन लोगों ने भी खंडा और कुल्हाड़ी दिखाकर उस पर हमला किया और गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसी दौरान उसके पास रखे 28,000 रुपये भी लूट लिए गए। किसी तरह जान बचाकर वह छतरपुर अपने पुत्र के पास पहुंची।वृद्ध महिला का कहना है कि आरोपीगण आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और लगातार उसे व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पीडि़त पक्ष शनिवार को फिर एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों पर लूट, जानलेवा हमला एवं धमकी की धाराओं में कठोर कार्रवाई की मांग की। पीडि़त परिवार का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी जान को गंभीर खतरा बना रहेगा और गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here