Home डेली न्यूज़ खाद संकट जूझ रहे किसानों का फूटा गुस्सा

खाद संकट जूझ रहे किसानों का फूटा गुस्सा

62
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बिजावर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे खाद संकट की समस्या को लेकर गुरुवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने बिजावर के डाकखाना चौराहे पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही है, जबकि खाद व्यापारियों के पास पड़ी हुई है और खुलेआम महंगे दामों पर बेची जा रही है।किसानों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही है। इस प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया की सरकारी कीमत 267 रुपए प्रति बोरी है, लेकिन बाजार में यह 500 से 600 रुपए प्रति बोरी में खुलेआम बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से किसानों को महंगे दामों पर खाद बेची जा रही है, जबकि सरकारी केंद्रों पर खाद खत्म होने की बात कही जा रही है। बिजावर एसडीएम विजय द्विवेदी ने बताया कि खाद खत्म होने के कारण लोगों ने जाम लगाया था। उन्होंने किसानों को समझाया और आश्वासन दिया कि खाद की गाड़ी आने पर उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने जानकारी दी कि खाद न मिलने से नाराज किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here