छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक निजी और कच्चे मकान में अवैध रूप से अवैध गैस सिलेंडर और दवाएं रखी पाई गई। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और अवैध रूप से रखे सिलेंडरों सहित संबंधित दवाओं को जब्त किया गया।कार्रवाई करने पहुंची नायब तहसीलदार आस्था चौबे ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक निजी मकान में अवैध रूप से सिलेंडर रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर संबंधित मकान में दबिश दी गई जहां मकान के अंदर कुल 18 गैस सिलेण्डर और पेटियों में रखी दवाएं मिली हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि संबंधित दवाओं की वैधता और संग्रह के उद्देश्य का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।










