Home डेली न्यूज़ दुकान की बिरयानी खाकर युवक बीमार, पुलिस ने लिया सैंपल

दुकान की बिरयानी खाकर युवक बीमार, पुलिस ने लिया सैंपल

160
0
Jeevan Ayurveda

ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्वादिष्ट चिकन बिरयानी दुकान पर रविवार दोपहर हड़कंप मच गया, जब अजनर थाना, जिला महोबा निवासी भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पन्नालाल अहिरवार बिरयानी खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए।जानकारी के अनुसार पन्नालाल अहिरवार एक मरीज को लेकर छतरपुर के निजी अस्पताल आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित स्वादिष्ट चिकन बिरयानी दुकान से हाफ प्लेट बिरयानी खरीदी। बिरयानी खाते समय उन्हें बदबूदार स्वाद और गंध महसूस हुई, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी होने लगी। जब पीडि़त ने दुकानदार से इसकी शिकायत की तो कथित रूप से दुकानदार ने गाली-गलौज कर दी। इसके बाद पन्नालाल सीधे ओरछा रोड थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान से बनी बिरयानी को जप्त किया और स्वास्थ्य व खाद्य विभाग को सूचना दी। मौके पर ही बिरयानी के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि बिरयानी में खराबी पाई जाती है, तो दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here