टीकमगढ़। स्थानीय टीकमगढ़ नगर मंडल में शक्ति केंद्र पर एसआईआर की बैठक हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के मुख्य उपस्थिति में टीकमगढ़ नगर मंडल के पुरानी टेहरी ईमलान बब्बा शक्ति केंद्र 1 के बूथ पर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी के नेतृत्व में एसआईआर मतदाता सूची विशेष गहन पुननिरक्षण के संबंध में बैठक हुई, जिसमें बूथ अध्यक्ष, संगठन बीएलओ 2 एवं मतदाताओं को मार्ग दर्शन मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा द्वारा एसआईआर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आम जनता एवं मत दाताओं की मदद के लिए व उन तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन द्वारा मंडल स्तर की टीम, बूथ अध्यक्ष एवं संगठन द्वारा बनाए गए बीएलओ 2 को नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही विधानसभा स्तर और जिला स्तर पर भी प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची 2003 से जानकारी लेकर अपना एपिक नंबर व आधार नंबर गणना पत्रक पर भरकर बीएलओ से वेरीफाई करवाना है , इसके लिए सभी मतदाताओं को बूथ पर जानकारी दी जा रही है। नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने बताया कि नगर मंडल के 54 बूथों पर संगठन के बीएलओ 2 को आम मतदाताओं की मदद के लिए नियुक्त किया है, जो मतदाताओं के गणना पत्रक भरवाने में मदद कर रहे है और मतदाताओं को जागरुक कर रहे है। शक्ति केंद्र पर हुई बैठक में नगर महामंत्री देवेंद्र सेन ,अडडू रजक, हनी जैन, आकाश अवस्थी, महेश कुशवाहा, आरबी सेन, रिंकू शर्मा सहित बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे।









