छतरपुर पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत जिले भर में सघन कांबिंग गश्त कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की। 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों की भागीदारी वाली इस कार्रवाई में 74 हजार रुपये के इनामी सहित 42 स्थाई वारंटी, 61 गिरफ्तार वारंटी, 3 अवैध हथियारों वाले आरोपी, 24 जुआ-सट्टा के अपराधी, 4 अन्य वांछित, 58 अवैध शराब के तथा 3 एनडीपीएस के अपराधी सहित 195 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए। 523 गुंडा, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधी तथा जेल रिहाई की चेकिंग की गई। सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबा और वाहन चालकों का भी निरीक्षण किया गया।रात्री कांबिंग गश्त के दौरान समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार, शराब, जुआ के खिलाफ कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली में 7,000 रुपये के इनामी सहित 4, सिविल लाइन में 35,000 के इनामी सहित 10, नौगांव में 2,000 के इनामी सहित 8, बमीठा में 6,000 के इनामी सहित 4, लवकुश नगर में 12,000 के इनामी सहित 3, खजुराहो में 10,000 के इनामी, जुझारनगर में 2,000 के इनामी सहित जिले में 74,000 रुपये के 42 इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए। नौगांव व सिविल लाइन में 8-8, महाराजपुर व कोतवाली में 6-6, लवकुश नगर व भगवा में 4-4, हरपालपुर, बड़ा मलहरा, चंदला में 3-3 सहित 61 गिरफ्तार वारंटी तथा 4 वांछित अपराधी पकड़े गए। अवैध शराब के 58 प्रकरणों में नौगांव में 9, सिविल लाइन में 5, महाराजपुर में 4, खजुराहो, बमीठा, ओरछा रोड, बिजावर में 3-3 सहित कार्रवाई हुई। नौगांव व बमीठा में एनडीपीएस के 3 अपराधी पकड़े गए। नौगांव, सिविल लाइन, हरपालपुर में एक-एक अवैध हथियार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार। बिजावर में 2 जुआ फड़ से 12 जुआरी, लवकुश नगर में 2 फड़ से 11, नौगांव में एक सटोरिया सहित 24 के खिलाफ कार्रवाई की गई। 523 गुंडा, निगरानी बदमाश, जेल रिहाई तथा 15 जिला बदर की चेकिंग हुई। 327 समन और 173 जमानती वारंट तामील किए गए। 403 प्रकरणों में 537 अनावेदकों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, चौराहों पर भ्रमण किया गया तथा वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया









