Home डेली न्यूज़ थाना परिसर में महिला जागरूकता अभियान के तहत हुई बैठक,

थाना परिसर में महिला जागरूकता अभियान के तहत हुई बैठक,

103
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। थाना परिसर में मंगलवार को महिला जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से जनसंवाद करते हुए उन्हें कानूनी जानकारी दी और बताया कि वे किस तरह से अपने अधिकारों की रक्षा कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।बैठक में एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा महिला जागरूकता अभियान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी रखें और किसी भी प्रकार के उत्पीडऩ, छेड़छाड़, या घरेलू हिंसा की स्थिति में तुरंत शिकायत करें।कार्यक्रम में बताया गया कि थाना स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से अवैध गतिविधियों, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिलाओं से संबंधित अपराधों की सूचना तुरंत दी जा सकेगी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112 और 181 के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 1090 पर की गई शिकायत पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, जिसे महिला अधिकारी ही सुनती हैं और संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेजा जाता है।कार्यक्रम में थाना प्रभारी अजय अंबे, पठा चौकी प्रभारी श्याम बैन, एसआई ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक अनीस खान, रामकृपाल वर्मा, बलराम, देव सिंह, हृदेश नायक, सुरज शर्मा और मंगल यादव सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस जनजागरण बैठक के माध्यम से महिलाओं को न केवल आत्मरक्षा और कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढऩे का संदेश भी दिया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here