छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम का जन्मदिन बीते रोज धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी की, मिठाई बांटी और अध्यक्ष से केक कटवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं छतरपुर विधायक ललिता यादव ने गाना गाकर अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छतरपुर विधायक ललिता यादव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं। उन्होंने आतिशबाजी के बीच जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम को माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी और इसके बाद एक गीत गाया।










