Home डेली न्यूज़ रिहायाशी इलाके में रखी मिली अवैध अतिशबाजी


रिहायाशी इलाके में रखी मिली अवैध अतिशबाजी

70
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दीपावली के त्यौहार से पहले कुछ मुनाफाखोरों द्वारा आतिशबाजी का अवैध तरीके से भंडारण कर पटाखों का विक्रय किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर नकेल कसने की मंशा से पुलिस लगातार निगरानी करते हुए कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी गई। बताया गया है कि एक युवक ने रिहायाशी इलाके में अवैध तरीके से घर के भीतर अतिशबाजी का भंडारण कर रखा था और यहीं से पटाखे बेचे जा रहे थे।
कोतवाली थाना में पदस्थ एसआई नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रिहायशी इलाके में अतिशबाजी के भंडारण पर प्रतिबंध लगाकर पुलिस को निगरानी के निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देशों का पालन करते हुए लगातार क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। सोमवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गल्ला मंडी क्षेत्र के पिपरसानियां मोहल्ले में रहने वाले मोहित पुत्र रमेश गुप्ता द्वारा अपने घर में अतिशबाजी का भंडारण किया गया है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान गुप्ता परिवार के घर में बड़ी संख्या में छोटे-बड़े पटाखे रखे मिले। यह भी जानकारी मिली कि मोहित गुप्ता द्वारा अवैध तरीके से इस आतिशबाजी का विक्रया किया जा रहा था। टीम ने मौके पर मिली आतिशबाजी को जप्त कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपए है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here