छतरपुर। थाना अलीपुरा पुलिस को विगत रात्रि भ्रमण के दौरान कस्बा में अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संदेही की दुकान के पास पहुंची। दुकान के बाहर संदेही थैला में लिए खड़े थे। विधिवत तलाशी लेने पर थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 731 ग्राम गांजा, कीमत करीब 35000 बरामद की। दुकान के बाहर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित खड़े 2 आरोपी गांजा सप्लायर सोनू राय पिता विनोद राय निवासी अलीपुरा एवं दुकान संचालक घनश्याम दास सोनी पिता भगवती प्रसाद सोनी निवासी अलीपुरा को अभिरक्षा में लेकर थाना अलीपुरा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी सोनू राय एनडीपीएस, आबकारी, एससी एसटी, सड़क दुर्घटना, मारपीट जैसे 5 अपराध में लिप्त है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अलीपुरा उप निरीक्षक शैलेंद्र सक्सेना, प्रधान आरक्षक जगवेंद्र सिंह, आरक्षक आबिद खान, बृजपाल सिंह, रामदास एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।










