Home डेली न्यूज़ अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका विजयवर्गीय का पुतला

अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका विजयवर्गीय का पुतला

64
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में आज कांग्रेसजनों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार 27 सितंबर की शाम 5 बजे छत्रसाल चौक पर विजयवर्गीय का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा नेता विजयवर्गीय का यह बयान लोकतंत्र और मर्यादाओं के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा नेताओं पर तीखे हमले बोले। जैसे ही कांग्रेसजन पुतला दहन के लिए आगे बढ़े, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी हुई।
स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन कांग्रेसजन अपने तेवरों पर अड़े रहे। अंतत: कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। इस आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गगन यादव ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन को और तेज कर दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here