
नौगांव। नगर में चल रहे मेला महोत्सव के तहत आयोजित किए गए राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब भोपाल के नाम रहा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नौगांव और भोपाल के बीच खेला गया था, जिसमें भोपाल की टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते जीत हासिल की। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह टीका राजा मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए, विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि तथा शील्ड प्रदान की। नगर के हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए भोलेशंकर रजक, अनुग्रह किरसल और सत्यम पटैरिया द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में कुल सात टीमों ने भाग लिया था, जिनके मुकाबलों में रैफरी की भूमिका सरफराज खान एवं राजीव कुमार साहू ने निभाई। समापन समारोह में विधायक के अलावा रिंकू राजा, अशोक तिवारी, आशुतोष मिश्रा, शिक्षक श्री त्रिवेदी, विनीत पहारिया, बलकू पाठक आदि उपस्थित रहे।









