छतरपुर। शहर से सटे हुए गांव नारायणपुरा की एक महिला पर सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने और फोटो-वीडियो साझा करने का आरोप लगा है। शुक्रवार को गांव के युवाओं ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में दर्ज कराई है, जिसमें दोषी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
नारायणपुरा निवासी राहुल यादव ने एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि नारायणपुरा की रहने वाली माया वर्मा इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक टिप्पणियां कर रही हैं और फोटो-वीडियो अपलोड कर रही हैं। राहुल ने कहा कि यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल रहा है। उन्होंने मांग की है कि माया वर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।









