छतरपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मैं हूँ अभिमन्यु के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटवारा, छतरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या और लिंग भेद जैसी सामाजिक कुरीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिला थाना प्रभारी प्रतिभा श्रीवास्तव, महिला अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी तबस्सुम ख़ान सहित अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक बुराइयों से बचाने के साथ-साथ उन्हें जागरूक नागरिक बनाना है।









