Home डेली न्यूज़ मां ने दिया तीन बेटियों को जन्म, पति ने कर ली दूसरी...


मां ने दिया तीन बेटियों को जन्म, पति ने कर ली दूसरी शादी

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौखड़ा की रहने वाली महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने केवल बेटे की चाह में दूसरी शादी कर ली, जबकि उसने पहले ही तीन पुत्रियों को जन्म दिया है।
श्रीमती सोनू यादव पति हुकुम सिंह यादव, निवासी चौखड़ा ने आवेदन में बताया कि उसका विवाह दिनांक 25 जून 2019 को ग्राम खैरारी (जिला महोबा, उ.प्र.) निवासी हुकुम सिंह यादव से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। विवाह के उपरांत उसके तीन पुत्रियों का जन्म हुआ।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति हुकुम सिंह, ससुर लाल सिंह, सास रामकली यादव, देवर योगेन्द्र, ननद आरती, नंदेऊ अजयवीर, एवं ननद ऊषा यादव पति दुर्गेश यादव लगातार दहेज की मांग करते रहे और उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। महिला का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उसके पति ने रोहनी नामक महिला से दूसरी शादी कर ली है। इस संबंध में उसने दिनांक 24 अगस्त 2025 को थाना नौगांव में आवेदन दिया था, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here