छतरपुर। विंध्य क्षेत्र माझी महासंघ मप्र के जिलाध्यक्ष गयाप्रसाद केवट ने बताया कि माझी समाज को संवैधानिक अधिकार स्वरूप आरक्षण प्राप्त होना चाहिए, लेकिन विसंगतियों के कारण समाज को आज तक इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि 1950 से लगातार समाज अपनी मांग को लेकर संघर्षरत है और ज्ञापन दर ज्ञापन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
बुधवार को माझी समाज के लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने मांग की है कि विंध्य क्षेत्र की माझी जनजाति को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अधिकार प्रदान किया जाए।









