Home डेली न्यूज़ प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया नियंत्रित

प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया नियंत्रित

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर जब दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने अचालक नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थरनुमा वस्तुएं फेकना शुरु की तो स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस बल ने अपने प्रशिक्षण के अनुरूप महज कुछ ही वक्त में प्रदर्शनकारियों पर काबू पा लिया। यह मौका था आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस के बलवा ड्रिल अभ्यास का। दरअसल आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने यह अभ्यास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी पर्व एवं कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की मंशा से बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए अश्रु गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी सहित अन्य पार्टियां बनाई गई थीं। जब प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थरनुमा वस्तुएं फेंकी तो पुलिस पार्टियों ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग किया। आयोजित ड्रिल में पुलिस बल मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, प्रदर्शनकारी इत्यादि की भूमिका में रहे। वहीं बलवा नियंत्रक वाहन, गिरफ्तारी वाहन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, दो पहिया एवं चार पहिया मोबाइल पेट्रोलिंग, बचाव दल भी सक्रिय रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बलवा ड्रिल में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में बलवा ड्रिल के महत्व के बारे में बताया। साथ ही बलवा ड्रिल अभ्यास करते समय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा बलवा ड्रिल में की गई त्रुटियों एवं आने वाली समस्याओं के बारे में समझाइस दी गई। बॉडी प्रोटेक्टेर किट (बॉडीगार्ड, जाली, हेलमेट इत्यादि) के महत्व को बताते हुए अनिवार्य रूप से धारण करने हेतु निर्देश दिए गए। बलवा परेड में पुलिस अधीक्षक अजाक रविंद्र मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे, एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया, एसडीओपी बड़ामलहरा रोहित अलावा, एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा एवं समस्त थाना, चौकी प्रभारी और लगभग 200 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here