Home डेली न्यूज़ किसानों की परेशानी को कम करने कलेक्टर ने गठित की टीमें

किसानों की परेशानी को कम करने कलेक्टर ने गठित की टीमें

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज जिला मुख्यालय के नौगांव रोड पर स्थित खाद वितरण केन्द्र पर किसानों की अत्यधिक भीड़ जमा होने के कारण निर्मित हुए अफरा-तफरी के माहौल को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने किसानों की परेशानी को कम करने की मंशा से प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें गठित की हैं, जो वितरण केन्द्रों पर व्यवस्था के तहत खाद बंटवा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 5 बजे से नौगांव रोड के खाद वितरण केन्द्र पर बड़ी संख्या में किसान जमा हो रहे थे और अधिक भीड़ के कारण चक्काजाम की स्थिति बन रही थी। जैसे ही यह जानकारी कलेक्टर पार्थ जैसवाल को मिली उन्होंने तुरंत नायब तहसीलदार, पटवारी और पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित कर मोर्चा संभालने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची उक्त टीम ने अपनी मौजूदगी में किसानों को टोकन बंटवाकर खाद वितरण कराया। कलेक्टर द्वारा गठित टीम का नेतृत्व कर रहीं नायब तहसीलदार रितु सिंघई ने बताया कि केंद्र पर 112 टन डीएपी उपलब्ध है, जो किसनों में बांटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ के कारण जो अव्यवस्था हो रही थी, जिस पर नियंत्रण पाकर विधिवत तरीके से किसानों को खाद का वितरण कराया जा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here