Home डेली न्यूज़ नाबालिग ने सहपाठी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप


नाबालिग ने सहपाठी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने उसीके साथ स्कूल में पढऩे वाले एक लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़त परिवार की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि पीडि़त परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए लड़की को जिला अस्पताल भेजा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here