Home डेली न्यूज़ थाना ओरछा रोड पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कार्यवाही


थाना ओरछा रोड पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कार्यवाही

128
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना ओरछा रोड पुलिस को विगत रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि छतरपुर तरफ से नौगांव की ओर जा रहे एक ट्रक जिसका टायर फट गया है और वह पुलिया से टकरा गया है, यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है।
थाना प्रभारी ओरछा रोड उपनिरीक्षक दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सर्वप्रथम मार्ग में चल रहे वाहनों को फोरलेन ओवर ब्रिज तरफ से डायवर्ट किया गया। पुलिया में फंसे ट्रक को व्यवस्थित करने हेतु हाइड्रा क्रेन मशीन एवं पोकलैंड मशीन की व्यवस्था करवाई गई। फंसे ट्रक को व्यवस्थित करवाकर मार्ग में यातायात व्यवस्था को सक्रिय किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से न केवल यातायात व्यवस्था सक्रिय हुई बल्कि संभावित सड़क दुर्घटना को भी रोका जा सका।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा, आरक्षक रविंद्र यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here