Home डेली न्यूज़ मंदिर तोडफ़ोड़ मामले में नाराज ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, 2 घंटे...


मंदिर तोडफ़ोड़ मामले में नाराज ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, 2 घंटे बाद खुला आवागमन

77
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। किशनगढ़ थाना क्षेत्र के देवरा पठार पहाड़ी तालाब के पास स्थित चंदेलकालीन हनुमान मंदिर में 15 दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा की गई तोडफ़ोड़ और खुदाई को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। कार्रवाई न होने से नाराज देवरी और शंकरपुर गांव के लोग एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 बजे नेशनल हाईवे पर देवरी गांव के पास जाम लगा दिया।
करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही बिजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा के लिए धर्मशाला निर्माण का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे जाम खोला गया।
ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने मंदिर में धन छिपे होने की आशंका में खुदाई की थी। आगे भी ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग थी कि मंदिर के पास धर्मशाला बनाई जाए। समझाइश के बाद जाम खुल गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here