छत पर सो रहे किशोर को सांप ने काटा, मौत
नोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 06 लगाएं।
छतरपुर। जिले के पिपट थाना क्षेत्र में एक किशोर की सर्पदंश से दुखद मृत्यु हो गई। रविवार सुबह घर की छत पर सो रहे 17 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम डारगुवां निवासी कमल पुत्र मनोज रैकवार उम्र 17 वर्ष, सुबह 8 बजे अपने घर की छत पर सो रहा था, तभी एक सांप ने उसे काट aaaaaaaaàaaàaaaaàaaaàaàaààaaààaàaàààa। सर्पदंश के बाद कमल की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत उसे छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर छा गई है, और गांव में मातम का माहौल है।










